गांव की #छात्रा_काजल_मेश्राम #आस्टे्लिया में करेगी भौतिक विज्ञान में रिसर्च
गांव की #छात्रा_काजल_मेश्राम #आस्टे्लिया में करेगी भौतिक विज्ञान में रिसर्च प्रदेश सरकार उठायेगी छात्रा के आस्ट्रेलिया में रहने का खर्च विपरीत परिस्थितियां व्यआक्ति को कठिन संघर्ष करने मजबूर कर देती हैं और कठिन संघर्षों से गुजरा व्यतक्ति ही सफलता के मुकाम हासिल करता है। कुछ ऐसी ही कहानी है छात्रा काजल मेश्राम की। गरीबी और अभावों में पली बढ़ी 22 वर्षीय काजल अब मध्यमप्रदेश शासन एवं बालाघाट जिला प्रशासन के सहयोग से आस्ट्रेीलिया में दो वर्षों तक भौतिक शास्त्र में शोध अध्यपयन करेगी। काजल जून माह में अपने वीसा आदि की कार्यवाही पूर्ण कर आस्ट्रेटलिया चली जायेगी और माह जुलाई से उसकी कक्षायें प्रारंभ हो जायेगी। काजल ने अब तक अपने जीवन में जो संघर्ष किया है और जिस मुकाम पर पहुंचने जा रही है वह सभी छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है। काजल का संघर्ष यही सीख देता है कि हालात कितने ही कठिन क्योंह न हो हमें हार नहीं मानना चाहिए। बालिका कुमारी काजल मेश्राम बालाघाट जिले के छोटे से ग्राम तिलपेवाड़ा की रहने वाली है। कालज के परिवार में उसका एक छोटा भाई और एक छोटी बहन है। पिता शराब...